{"_id":"592c395d4f1c1bd657bdb07b","slug":"kalyugi-sons-brought-their-parents-away-from-home-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटों ने मां-बाप को घर से निकाला, कलक्टर से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटों ने मां-बाप को घर से निकाला, कलक्टर से गुहार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन बेटों को पाल पोस कर बड़ा किया और उनका परिवार बसाया उन्हीं बेटों ने बूढ़े मां-बाप को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। अब मां-बाप दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित दम्पती ने जिला कलक्टर से मकान दिलवाने की गुहार लगाई है।
मामले के अनुसार, 73 वर्षीय सुरेश झा और उनकी पत्नी किरण झा को उनके दो बेटों सुमित और सुधीर ने 8 मई को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। किरण झा ने बताया कि 8 मई से वह इधर—उधर रिश्तेदारों के पास जाकर बेटों को समझाने का निवेदन कर रहे हैं, लेकिन बेटे किसी की सुनने को तैयार नहीं। थक—हारकर उन्होंने जिला कलक्टर गौरव गोयल से गुहार लगाने की ठानी। किरण झा ने बताया कि कलक्टर गोयल ने उन्हें जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।