फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kabaddi de-boarding center to open in Ajmer

खिलाड़ियों को सौगात: अजमेर में खुलेगा कबड्डी डे-बोर्डिंग सेंटर

Wed, 07 Jun 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi de-boarding center to open in Ajmer
अजमेर के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बड़ी सौगात दी है। यहां कबड्डी के विकास एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए शीघ्र ही सरकारी डे-बोर्डिंग सेन्टर खुलेगा। खेल विभाग को 7 दिन में चयन ट्रायल पूरी कर खिलाड़ियों की सूची मुख्यालय भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर में कबड्डी के विकास के लिए डे-बोर्डिंग शुरू करने हेतु मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से आग्रह किया गया था। इसे स्वीकार कर यहां डे-बोर्डिंग सेन्टर शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए करीब 20 लाख रूपए की सिंथेटिक फ्लोरिंग भी अजमेर पहुंच गई है। 400 सिंथेटिक ब्लाॅक्स अजमेर में लाए गए हैं। जिनसे 2 प्रेक्टिस कोर्ट बनाए जाएंगे। करौली के बाद अजमेर प्रदेश का ऐसा दूसरा जिला है जहां बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें भी अजमेर में 16 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों का पहला केन्द्र होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खेल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कबड्डी खेल का डे-बोर्डिंग केन्द्र प्रारम्भ करने के लिए सात दिन में 12 से 16 वर्ष एवं 16 से 19 वर्ष के 30 बालक खिलाड़ियों का चयन कर चयन सूची तैयार कर मुख्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट व खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। इस डे-बोर्डिंग में चयनित खिलाड़ी स्थानीय स्तर के होंगे। खिलाड़ी की आयु 1 जुलाई 2017 को आधार मानते हुए निर्धारित की जाएगी। डे-बोर्डिंग के लिए आवश्यक खेल सामान भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने बताया कि सेंटर के लिए स्थान का चयन शीघ्र किया जाएगा। केन्द्र पर योग्यतम खेल प्रशिक्षक एवं कबड्डी से जुड़े बेहतरीन खिलाड़ियों द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed