फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   juvenile appeal the police for this

इस शक के कारण नाबालिग पहुंची पुलिस से गुहार लगाने

Mon, 24 Apr 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
juvenile appeal the police for this
फाइल फोटो।

अक्षया तृतीया के मौके पर प्रदेश में काफी बाल विवाह होने की आशंका है। जिसके चलते सरकार व प्रशासन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


शायद इसी अभियान का नतीजा है कि जोधुपर के बाप में एक नाबालिग ने अपने विवाह की आशंका के चलते पुलिस से मदद मांगी है। दरअसल बाप थाना पुलिस के पास आई एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद उसकी बड़ी बहन की शादी है। उसे शक है कि उसके परिवारजन उसकी भी शादी उसकी बहन के साथ कर देंगे। नाबालिग के अनुसार उसने अपने परिवारवालों को इस सबंध में बात करते सुना था।
विज्ञापन


नाबालिग की उम्र करीब 14 वर्ष है। इसके बाद पुलिस की ओर से उपखंड अधिकारी को इस मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद उपखंड अधिकारी ने नायब तहसीलदार को नाबालिग के घर भेजकर उसके परिवार वालों को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया। वहीं नाबालिग को उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed