फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jodhpur again in headline due to one more high profile case

सलमान व आसाराम के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा का भी जुड़ा इस शहर से नाता

Sat, 02 Sep 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur again in headline due to one more high profile case
रॉबर्ट वाड्रा
बॉलीवुड स्टार सलमान खान, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम और भंवरी देवी सेक्स व ब्लैकमेल कांड के कारण राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर पिछले करीब दो दशक से चर्चा में रही है। वहीं अब जोधपुर में एक और हाईप्रोफाइल केस शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन



यह केस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनियों से सबंधित है। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार की जांच की सिफारिश को मानते हुए सीबीआई ने बीकानेर जमीन घोटाले में एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट जोधुपर में केस

Jodhpur again in headline due to one more high profile case
सीबीआई

जिसके बाद रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाइट्स की मुश्किलें बढ़ेंगी। जोधपुर के सीबीआई कोर्ट में यह केस चलेगा।


चूंकि मामला बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज की जमीन से जुड़ा है इसलिए यह जांच जोधपुर सीबीआई ब्रांच को सौंपी गई है। गौरतलब है कांकणी हिरण शिकार मामले और भंवरी देवी केस के बाद असाराम मामले के कारण जोधपुर लंबे समय से चर्चा में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed