{"_id":"5a6c603b4f1c1b8c268b6aea","slug":"jlf-2018-chetan-bhagat-says-that-play-politics-on-padmaavat-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत पर खेली गई पॉलिटिक्स, फेसबुक-व्हाट्सएप ने गलत लोगों को दिया मंच-चेतन भगत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत पर खेली गई पॉलिटिक्स, फेसबुक-व्हाट्सएप ने गलत लोगों को दिया मंच-चेतन भगत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
chetan bhagat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत की नजर में 'पद्मावत' फिल्म पर विवाद को जन्म देकर पॉलिक्टिस खेली गई है। उनका कहना है कि ऐसे मुद्दों पर तमाशा करने वाले गलत लोगों को फेसबुक और व्हाट्सएप जैसा मंच मिल जाता है जो अच्छा नहीं है।
चेतन भगत ने यह बात यहां जयपुर चल रहे साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 'पद्मावत' रिलीज हो चुकी है, लेकिन इस फिल्म को लेकर आपराधिक चरित्र वाले लोगों ने पॉलिटिक्स खेली। उन्हें सोशल मीडिया का मंच और मिल गया। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।
भगत ने कहा कि कहने में तो भगवान के लिए भी बहुत कुछ कहा जाता है। एक फिल्म से राजपूतों की शान ऊपर -नीचे नहीं होती। उनका गौरव तो सदियों पुराना है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देश से बाहर हो तब इस फिल्म के विरोध में बसें जल रही हैं और प्रदर्शन किए जा रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं। इससे विश्व में अच्छा मैसेज नहीं जाता।

प्रसून जोशी आते तो विरोध करने वालों को बढ़ावा मिलता
prasoon joshi
सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी के जेएलएफ में नहीं आने के सवाल पर चेतन भगत ने कहा कि यदि उनकी जगह मैं होता तो ऐसा ही करता। विरोध करने वाले जेएलएफ का माहौल खराब करने का काम करते और इससे उनको बढ़ावा मिलता।
उन्होंने कहा कि जेएलएफ को शांतिपूर्वक आयोजित किया जाना चाहिए। गलत लोगों को बढ़ावा नहीं मिले, इस बात का ख्याल मीडिया को भी रखना चाहिए। राजनीति करने वालों को महत्व नहीं देना चाहिए।
गौरतलब है कि प्रसून जोशी ने फिल्म पद्मावत को लेकर गहराए विवाद के बीच इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। करणी सेना ने जेएलएफ में उनके शामिल होने पर विरोध की चेतावनी दी थी।