फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jet airways flight 9W-2624 collided with a bird in rajasthan-s udaipur

Take Off कर रहे प्लेन से पक्षी टकराया, सांसत में आई पैसेंजर्स की जान

Wed, 07 Feb 2018 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
jet airways flight 9W-2624 collided with a bird in rajasthan-s udaipur
डेमो इमेज
आज फिर से एक फ्लाइट में सवार कई यात्रियों की जान सांसत में आ गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उदयपुर में एक यात्री विमान  टेक आॅफ करते ही पक्षी से टकरा गया जिसके बाद फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार आज उदयपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुई जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W-2624  शाम 5 बजकर 45 मिनट पर जयपुर के लिए टेक आॅफ हुई कि इतने में ही एक पक्षी विमान के इंजन से जा टकराया जिससे फ्लाइट के पायलट ने विमान को तुरंत ही वापस एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।
विज्ञापन


विमान में 60 यात्री सवार थे और फ्लाइट को जयपुर होते हुए दिल्ली जाना था। फिलहाल फ्लाइट के इंजन को पहुंची क्षति के बाद इसे उदयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा गया है और इसकी रिपेयरिंग का काम जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली-जयपुर के यात्रियों के लौटाए गए पैसे

jet airways flight 9W-2624 collided with a bird in rajasthan-s udaipur
डेमो इमेज
इस फ्लाइट को जयपुर पहुंचने के बाद दिल्ली के लिए शाम 7 बजकर 5 मिनट पर रवाना होना था मगर अब फ्लाइट के रिपेयरिंग कार्य के चलते इसके उदयपुर में ही अटक जाने के कारण जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और जेट को उनके भी पैसे लौटाने पड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed