{"_id":"58ca931e4f1c1b194132aa20","slug":"jayshreeram-and-bharat-mata-ki-jai-slogans-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजे जयश्रीराम व भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजे जयश्रीराम व भारत माता की जय के नारे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : file photo
यूपी चुनावों में भाजपा की ऐतिहाससिक जीत की खुशी का असर राजस्थान विधानसभा में भी देखने को मिला, आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा विधायकों ने जयश्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी विधायकों ने खड़े होकर नारे लगाए और मेज थपथपाई।
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद गुरूवार को पहली बार विधानसभा जुटी थी। 11 बजे जैसे ही सदन में अध्यक्ष कैलाश मेघवाल आए उन्होंने सभी विधायकों को होली की शुभकामनाएं दी। इसका जवाब भाजपा विधायकों ने जयश्रीराम और भारत माता की जय के नारों से दिया। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ और सदन की कार्यवाही चली। बड़ी जीत के बाद पहली बार सदन में सभी भाजपा विधायकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।