फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaya Prada said, SP did not respect women

जयाप्रदा बोली, सपा ने नहीं किया महिलाओं का सम्मान

Wed, 24 May 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Jaya Prada said, SP did not respect women
अलवर पहुंची जयाप्रदा - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की जानी—मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को अलवर पहुंची। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन


जयाप्रदा शहर के कंपनी बाग के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन करने अलवर पहुंची। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा जवानों ने समर्थकों को काबू में रखा। इस दौरान  उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जयाप्रदा ने पत्रकारों से बातचीत में जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर तीखी बयानबाजी की।
विज्ञापन


जयाप्रदा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। जिसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। उन्होंने समय की बदलाव की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता ने योगी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है, जिससे लोगों की आशाएं मोदी सरकार के प्रति और ज्यादा बढ़ गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed