फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jat protest at railway track to demand of reservation

जाट आरक्षणः आंदोलनकारी जयपुर-दिल्ली ट्रैक पर बैठे, ट्रेनें थमीं

Thu, 22 Jun 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Jat protest at railway track to demand of reservation
आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर-दिल्ली ट्रेक पर बैठा जाट समाज - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में जाटों के आरक्षण को लेकर भले ही अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट सीएम वसुंधरा राजे को सौंप दी हो, लेकिन जाटों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। जाट आंदोलनकारी जयपुर-दिल्ली ट्रेक पर बैठ गए हैं। रेलवे ने जीआरपी का जाप्ता मौके पर भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर जाट समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम भरतपुर जिले के डीग के पास बहज गांव में जयपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। इस कारण रेलवे ने माल गाड़ी को तुरंत ट्रेक पर जाने से रोका। इसके बाद ट्रेनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


यहां जाट समुदाय के लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके चलते शाम को यहां से गुजरने वाली इलाहाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इससे पहले कांग्रेस विधायक व जाट नेता विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर-धौलपुर के जाटों के आरक्षण की मांग को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने जाट आरक्षण के मामले को मजाक बना रखा है। ओबीसी आयोग द्वारा रिपोर्ट पेश करने के सवाल पर विश्वेन्द्र सिंह बोले कि अब सरकार को चाहिए कि वह ये बताएं कि रिपोर्ट पर कब तक कार्रवाई होगी। 23 जून को होने वाले चक्का जाम पर उन्होंने कहा कि जाटों का आंदोलन स्थगित करने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। शाम को डीग के बेढम गांव में बैठक होगी, जिसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।


वहीं, इससे पहले ही गुस्साए जाटों ने जयपुर—दिल्ली रेलवे ट्रैक पर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण कई ट्रेनों को यहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed