फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jat community protest against the murder in jodhpur rajasthan

गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या, बेकाबू लोगों ने वाहन और दुकानों में लगाई आग

Mon, 15 Jan 2018 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Jat community protest against the murder in jodhpur rajasthan
मौके पर जमा लोग - फोटो : amar ujala

आपसी रंजिश में एक युवक की हत्या के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित लोगों ने आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया। 

विज्ञापन


जोधपुर जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के सामराऊ गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर रंजिश के चलते एक युवक की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, बीती शाम को सामराऊ गांव में स्थित भेड़ निवासी हनुमानराम जाट की दलपत सिंह और अन्य लोगों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जाट समाज के लोग मौके पर जमा हो गए और लोगों ने शव उठाने से इनकार करते हुए हंगामा किया। इस दौरान समाज के लोगों ने दो वाहनों के साथ ही एक शराब की दुकान में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।

इस बीच आज दोपहर में यहां भीड़ फिर उग्र हो गई। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया और दुकानों के ताले तोड़ कर आग लगा दी। फिलहाल वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जोधपुर से आरएसी तथा आसपास इलाको से पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया है और स्थिति पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ मौके पर ही बैठे हैं।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jat community protest against the murder in jodhpur rajasthan
मौके पर पड़ा शव - फोटो : amar ujala
उधर, घटना की सूचना के बाद संसदीय सचिव भैराराम सियोल, कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा सहित जाट समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। समाज के लोगों का आरोप है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी लोगों से समझाईश कर रहे हैं, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed