फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jashodaben seriously injured in car accident near chittorgarh

जसोदा बेन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक रिश्तेदार की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 07 Feb 2018 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
jashodaben seriously injured in car accident near chittorgarh
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की गाड़ी आज सुबह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जशोदा बेन बाल-बाल बच गईं, हालांकि उनके एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।  
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा करीब पौने दस बजे हुआ। जसोदा बेन बारां जिले के अटरू कस्बे में मंगलवार रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं और बुधवार सुबह वहां से इनोवा कार से अहमदाबाद के लिए लौट रहीं थीं। उनके साथ कार में 6 रिश्तेदार भी सवार थे।
विज्ञापन


हादसा उदयपुर से पहले चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित चित्तौड़गढ़-कोटा हाइवे पर स्थित बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर हुआ। चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे नम्बर 27 फोरलेन हाईवे है और दुर्घटना स्थल चित्तौड़गढ़ से 45 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में चला इलाज, एम्बुलेंस से रवाना

jashodaben seriously injured in car accident near chittorgarh
सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं जशोदा बेन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हादसे में जसोदा बेन के रिश्तेदार बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैै। बसंत भाई के शव का दोपहर बाद चित्तौड़गढ़ में ही पोस्टमार्टम किया गया और फिर परिजन देह को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गए।

एसडीएम सुरेश खटीक ने बताया कि जशोदा बेन का मेडिकल चेकअप किया गया है। उन्हें मामूली चोट आई है। जांच के बाद जशोदा बेन को एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है। यहां से जसोदा बेन हवाईजहाज से अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं। खटीक ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और दो गंभीर घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जसोदा बेन की कार ट्रक से टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना के सही कारण को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed