फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jannati darwaza of moinuddin chishti dargah at ajmer

इस दरवाजे से गुजरने वाले को नसीब होती है जन्नत

Sat, 25 Mar 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
jannati darwaza of moinuddin chishti dargah at ajmer
सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में स्थित जन्नती दरवाजा - फोटो : amar ujala
अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक दरवाजा ऐसा भी है जिसमें से होकर गुजरने से जन्नत नसीब होती है। यह दरवाजा साल में केवल चार बार ही खोला जाता है। इस दरवाजे से गुजरने के लिए अकीदतमंद घंटों तक लाईन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। 
विज्ञापन


ख्वाजा साहब के खिदमततगार खादिम कुतुबुद्दीन सखी बताते हैं कि ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे। ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाते, वह यदि इस दरवाजे से गुजर जाएंगे तो उनकी सभी दुआएं और मन्नतें कुबूल होगी।
विज्ञापन


सखी ने बताया कि अल्लाह के इस संदेशे को ख्वाजा साहब ने अपने खिदमतगारों के जरिए अकीदतमंदों तक पहुंचाया। इसके बाद से  दरगाह के जन्नती दरवाजे से होकर पवित्र मजार तक जाने के लिए जायरीन उत्सुक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में चार बार खुलता है जन्नत का दरवाजा

jannati darwaza of moinuddin chishti dargah at ajmer
दरवाजे पर खड़े होकर मन्नतें मांगते जायरीन - फोटो : amar ujala

खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि जन्नती दरवाजा खुलने का और बंद होने का भी एक निश्चित समय है। ख्वाजा साहब के उर्स में रजब माह की चांद रात से 6 रजब तक 7 दिन तक खुला रहेगा। इस बार चांद रात 28 मार्च की है।

इसके बाद रमजान माह की ईद को सुबह पांच बजे से लेकर डेढ़ बजे तक खोला जाता है। ख्वाजा साहब के गुरू हजरत उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर भी सुबह पांच बजे खुलकर डेढ़ बजे बंद किया जाता है। इसी तरह बकरा ईद पर भी दरवाजा खोला जाता है। मन्नत पूरी होने पर मन्नत का धागा खोलने और शुक्राना अदा करने भी अकीदतमंद यहां आते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed