फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaisamand and rajsamand lake overflowed after good rainfall

एकसाथ छलकने को तैयार मेवाड़ की ये दो बड़ी झीलें, 44 सालों में नहीं हुआ ऐसा

Mon, 04 Sep 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
jaisamand and rajsamand lake overflowed after good rainfall
उदयपुर की राजसमंद झील - फोटो : amar ujala
मेवाड़ की दो सबसे बड़ी झीलें 1973 के बाद पहली बार एक साथ छलकने को तैयार है। एक ओर उदयपुर जिले की जयसमंद झील व दूसरी ओर राजसमंद जिले की राजसमंद झील। 27.5 फीट भराव क्षमता वाली जयसमंद झील तो लगातार दूसरे साल छलकने को है।
विज्ञापन


जयसमंद झील का जलस्तर 26 फीट नौ इंच के स्तर को छू गया। अब यह पूर्ण भराव क्षमता से महज 6 इंच दूर है। वहीं राजसमंद झील का जल स्तर 29 फीट के करीब पहुंचने लगा है। अब यह करीब 1 फीट ही खाली रह गया है। बरसात का दौर कमजोर पड़ने से अब पानी को इस आंकड़े तक पहुंचने में कम से कम दो दिन और लग सकता हैं।
विज्ञापन

बस थोड़ी सी बारिश का और इंतजार

jaisamand and rajsamand lake overflowed after good rainfall
ओवफ्लो होने के कगार पर जयसमंद और राजसमंद झील - फोटो : amar ujala
जल संसाधन विभाग के अनुसार दोनों झीलों में पानी की आवक बनी हुई है लेकिन दो दिन से बारिश थमने से आवक में कुछ कमी आई है। आवक जारी रहने और बरसात के आने पर यह अगले दो दिन में कभी छलक सकती है। ऐसा होने के साथ ही मेवाड़ मे ये दोनों झील एक बार फिर एक साथ छलक कर नई इबारत गढ़ेगी। 

पिछले 44 वर्षों में राजसमंद झील 1973, 1994, 2006 व 2016 में ओवरफ्लो हुई। वहीं राजसमंद झील वर्ष 1973 के बाद अब तक एक बार भी नहीं छलकी है। ऐसे में राजसमंद के छलकने का पूरे मेवाड़ को इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed