फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaisalmer police arrest robbers gang after they robbed small vendor

जैसलमेर पुलिस ने चंद मिनटों में किया हमलावर लुटेरों को गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
jaisalmer police arrest robbers gang after they robbed small vendor
जसवंतसिंह उर्फ जसु - फोटो : amar ujala
सरहदी जैसलमेर जिले की पुलिस ने कुछ ही घंटों में लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। संभावना जताई जा रही है कि लूट के आरोपी से लूटपाट की अन्य वारदातों का राज खुल सकता है। जैसलमेर पुलिस ने मंगलवार सुबह चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेठाराम व उसका भाई खेताराम सब्जी मंडी में दुकान के आगे खड़े थे तभी एक टैक्सी में सवार होकर आए चार जने उतरे और पीड़ितों से शराब के लिए पैसे मांगने लगे और पैसे देने से मना करने पर चारों ने उनके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और लकड़ी का डंंडे और धारदार चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मंडी के अन्य व्यापारी व मजदूर बीच बचाव करने पहुंचे गए। इसी दौरान हमलावरों ने एएक पीड़ित के गले में पहनी सोने की चेन व जेब में सब्जी की उगाही के बीस हजार रूपए जबरदस्ती छीन लिए और मौके से भाग गए। धारदार हथियार से हमला करने पर सब्जी मंडी के व्यापारी को पेट पर चोटें आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने लूट एवं जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल टीम ने की कार्रवाई 
जैसलमेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस कार्रवाई में  हमलावर जसवंतसिंह उर्फ जसु,जयवर्धनसिंह,देवेन्द्रसिंह,आनंद सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से जोधपुर की तरफ भाग रहे थे लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed