{"_id":"58ef6db84f1c1b874acf8a03","slug":"jaipur-run-to-give-message-of-equality-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्वेलिटी का संदेश देने कल दौड़ेगा जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्वेलिटी का संदेश देने कल दौड़ेगा जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
रन
- फोटो : अमर उजाला
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एकता नव निर्माण ट्रस्ट की ओर से रन फॉर इक्वेलिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस रन में हजारों शहरवासी समानता का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए दौड़ेंगे।
रन के बारे में ट्रस्ट के चेयरमेन मोविल जीनवाल ने बताया कि 10 किलोमीटर की यह दौड़ शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर रामबाग सर्किल, अजमेरी गेट से होकर पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस कमिश्नरेट, अहिंसा सर्किल, महारानी कॉलेज के बाहर से होकर रामबाग सर्किल से वापस अंबेडकर सर्किल पहुंचकर समाप्त होगी। वहीं, पांच किलोमीटर की दौड़ अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर एसएमएस बस स्टॉप तक जाकर लौटेगी।
इस दौड़ में हजारों की संख्या में शहरवासी हिस्सा लेंगे। इस दौड़ में सीआईएसएफ, जयपुर पुलिस, पिंकसिटी मैराथन एसोसिएट पार्टनर होंगी। चेयरमैन मोविल ने बताया कि अंबेडकर जयंती सामाजिक सद्भाव, समरसता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं में स्वास्थ्य और खेलकूद जागरुकता का संदेश दिया जाएगा।