फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur LLB student suicide student jumped from seventh floor in front of friend

Rajasthan: दोस्त के सामने सातवीं मंजिल से कूदा LLB का छात्र, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 07 Jan 2023 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 Jan 2023 01:37 PM IST
सार

छात्र ने मरने से पहले अपने एक दोस्त को फोन कर बुलाया। उसके बाद निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
jaipur LLB student suicide student jumped from seventh floor in front of friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में एक एलएलबी छात्र ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड करने से पहले दोस्त को बुलाया और जब वह पहुंचा तो उसके सामने निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को मृतक कार्तिकेय के पास सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में छात्र ने एक महिला दोस्त और कुछ दोस्तों को परेशान करने की बात लिखी है। छात्र ने लिखा कि 'मुझे सुरेखा सिंह, उसका भाई श्याम सिंह और दोस्त रोनी मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मरने के लिए भी धमका रहे हैं।'

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि छात्र घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। वहीं मरने से पहले उसने अपने दोस्त विशाल को कई कॉल किए थे लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। विशाल ने बताया कि वह परीक्षा दे रहा था। इसलिए फोन नहीं उठा सका। जब उसने कार्तिकेय को कॉल लगाया तो उसने जेईसीआरसी की तरफ बुलाया। कार्तिकेय ने कहा कि 'जेईसीआरसी की तरफ आ जा। मैं दिख जाऊंगा।' विशाल ने आगे कहा कि मुझे कातिर्केय निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर बैठा दिख गया। मैंने उससे कहा कि मैं ऊपर आ रहा हूं। कातिर्केय ने कहा कि 'तू वहीं रुक मैं ही नीचे आ रहा हूं। यह कहकर बिल्डिंग से छलांग लगा दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने कार्तिकेय की गर्लफ्रेंड को लेकर बताया कि दो साल पहले कातिर्केय की सुरेखा से दोस्ती हुई थी। दोनों की बातचीत होती रहती थी। अब सुरेखा की रोनी से दोस्ती हो गई है। अब उसे नहीं पता कि क्या हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed