{"_id":"5a695a654f1c1bca798b5b02","slug":"jaipur-literature-festival-starts-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएलएफ: साहित्यिक महाकुंभ का आगाज, 35 देशों के लेखक व राजनेता हो रहे हैं शामिल, विवाद भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएफ: साहित्यिक महाकुंभ का आगाज, 35 देशों के लेखक व राजनेता हो रहे हैं शामिल, विवाद भी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज से हो गया है। जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय फेस्टिवल में सम्मलित होने के लिए दुनिया भर से बुद्धिजीवियों का जयपुर पहुंचना प्रारंभ हो गया है।
देश और दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर यहां जुटे बुद्धिजीवी अपनी राय रखेंगे और शब्दों के संसार की नयी परिभाषा से लोगों को अवगत कराएंगें। वहीं दूसरी और पद्मावत के विरोध का साया भी इस फेस्टिवल में दिख सकता है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज मीता पंडित के पीसफुल म्यूजिक के साथ हुआ।

म्यूजिक के साथ हुआ आगाज
फाइल फोटो।
इस फेस्टिवल का आधिकारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेगी। आज मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन भी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर जाकिर हुसैन अपनी किताब के बारे में भी जानकारी देंगे।
आयोजकों के अनुसार इस वर्ष जेएलएफ में 35 देशों के 400 से ज्यादा लेखक, राजनेता व कलाकार सम्मलित हो रहें है। जेएलएफ में इस वर्ष 180 से ज्यादा सेशन होंगे। जिनमें ट्रिपल तलाक, बोलने की आजादी, पद्मावत जैसे मुद्दे छाए रहने की पूर्ण संभावना है।

पद्मावत के कारण विवाद
प्रसून जोशी
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल और विवादों का पुराना नाता है। इस वर्ष भी जेएलएफ पर पद्मावत के कारण विवाद के बादल मंडरा रहे है। दरअसल जेएलएल के प्रमुख स्पीकरों सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी का नाम भी सम्मलित है। जबकि दूसरी और करणी सेना प्रसून जोशी के विरोध की बात कह चुकी है।
हालांकि राजस्थान सरकार की ओर से प्रसून जोशी को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। लेकिन प्रसून जोशी को लेकर असंमजस की स्थिति है।
हालांकि राजस्थान सरकार की ओर से प्रसून जोशी को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। लेकिन प्रसून जोशी को लेकर असंमजस की स्थिति है।