{"_id":"61a89b43f5cd4d0edd008a7a","slug":"jaipur-fraudster-arrested-by-forging-signature-on-insurance-documents-of-icici-prudential","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के बीमा दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के बीमा दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
Thu, 02 Dec 2021 03:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:39 PM IST
सार
आरोपी ने आईसीआईसीआई बैंक में होम लोन लेने वाले आवेदकों के प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधडी की। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी गौरव तिवाडी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल इंश्योरेंस के बीमा दस्तावेजों पर फर्जी दस्तखत कर धोखाधड़ी की। उससे पूछताछ की जा रही हैं वहीं, उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव तिवाडी पुत्र शिवचरण तिवाडी है। वह भरतपुर का रहने वाला है, फिलहाल जयपुर की सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर में रह रहा था। उसके व उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाना ज्योतिनगर में भादंवि की धारा 420, 417, 465, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गौरव तिवाडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके आधार पर उसकी अपराध में लिप्तता को देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने आईसीआईसीआई बैंक में होम लोन लेने वाले आवेदकों के प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधडी की। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जयुपर के पुलिस उपायुक्त दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि मामले के फरार आरोपियों की तलाश के लिए थानाधिकारी ज्योतिनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।