{"_id":"61163d758ebc3e7b2b222549","slug":"jaipur-four-year-old-girl-murdered-after-rape-family-members-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: रेप के बाद चार साल की बच्ची की हत्या, परिवारीजनों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: रेप के बाद चार साल की बच्ची की हत्या, परिवारीजनों ने किया प्रदर्शन
Fri, 13 Aug 2021 03:59 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 03:59 PM IST
सार
जयपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने बच्ची का शव लेने से इंकार कर दिया है, उनकी मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
rape case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में चार साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना नरेना थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि बच्ची बुधवार शाम से लापता थी। गुरुवार को उसका शव एक तालाब के किनारे से बरामद हुआ है। सीओ दुदु उमेश कुमार ने बताया कि बच्ची का शव घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को एक लोकल हॉस्पिटल की पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। लेकिन, अब परिवारीजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। उनकी मांग है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सीओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अगल-अगल टीमें गठित की गई हैं। उधर, परिवारीजन व ग्रामीण पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन