{"_id":"591ec0094f1c1b9c0cf24bf6","slug":"jaipur-congress-paidal-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और विकास की मांग, जयपुर में सड़क पर उतरेंगे पायलट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और विकास की मांग, जयपुर में सड़क पर उतरेंगे पायलट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की ओर से जयपुर सड़क और विकास की मांग को लेकर चलाए जा रहे पैदल मार्च अभियान में रविवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी शामिल होंगे।
पैदल मार्च प्रत्येक रविवार को विधानसभावार आयोजित होता है। इस रविवार यानि 21 मई को किशनपोल विधानसभा में ये पैदल मार्च आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे चांदपोल हनुमान जी मंदिर से शुरु होगा। इस दौरान सभा भी आयोजित होगी जिसे सचिन पायलट संबोधित करेंगे।
इस पैदल मार्च की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने ली। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर शहर के आठों विधानसभा क्षेत्र एमएलए और एमपी जनता की आवाज नहीं सुन रहे हैं। इसलिए ये पैदल मार्च आयोजित कर उनके कार्यकाल में काम नहीं होने की पोल खोली जा रही है। जब तक जयपुर की सभी सडकें ठीक करके विकास कार्य शुरु नहीं होगा, यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कांग्रेस नेता अमीन कागजी, ज्योति खण्डेलवाल, बृजकिशोर शर्मा, आर.आर. तिवाडी, निजाम कुरेशी आदि मौजूद थे।