{"_id":"5a6488034f1c1b8e268b58ea","slug":"israel-pm-benjamin-netanyahu-visit-to-india-that-was-special","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इजरायली पीएम को भारत में अच्छी लगी थी ये चाय, अब सीखेंगे कैसे बनती है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायली पीएम को भारत में अच्छी लगी थी ये चाय, अब सीखेंगे कैसे बनती है
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दौरे पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री को यहां राष्ट्रपति भवन में पिलाई गई चाय ने काफी प्रभावित किया। जिसके बाद उन्होंने ये पूछा कि ये चाय कैसे बनती है। इस पर जब उन्हें ये बताया गया तो उन्होंने इसे बनाने की तकनीक सीखने को कहा।
दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल राजस्थान से जैतून की चाय बनाने की तकनीक सीखेगा। यह बयान उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में उनके स्वागत में पेश की गई जैतून चाय पीने के बाद दिया।
जानकारी के अनुसार, भारत यात्रा पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पिलाई गई चाय बीकानेर में उत्पादित जैतून से बनी थी। चाय पीने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने इस चाय की प्रशंसा करते हुए यहां जैतून उत्पादन और चाय प्रसंस्करण के बारे में जानकारी ली।

राजस्थान सरकार ने जताई खुशी
प्रभुलाल सैनी
उधर, राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने इस पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि हमें गर्व कि जिस इजरायल से हम जैतून का प्लांटिंग मैटेरियल लाए थे, वहां के प्रधानमत्री हमसे जैतून चाय बनाने की तकनीक सीखने के लिए कह रहे हैं।
कृषि मंत्री सैनी ने बताया कि राजस्थान में जैतून की खेती की शुरुआत इस सरकार के गत कार्यकाल में हुई, जब मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में कृषि विशेषज्ञों का एक दल इजरायल गया था। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश में जैतून की खेती करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 20 मार्च 2008 को बस्सी के ढिंढोल फार्म पर जैतून के प्रथम पौधे का रोपण किया गया। राज्य के 7 कृषि जलवायु खंडों में इसका प्रायोगिक रोपण किया गया। यह प्रयोग सफल हुआ और राज्य में जैतून लहलहाने लगा।
इसके बाद कई महीनों तक हुए शोध में सामने आया कि जैतून की पत्तियों से चाय बनाई जा सकती है। जिसके बाद जैतूून की चाय बनाने के लिए ओलिटिया फूड्स कंपनी ने सरकार के साथ एमओयू किया। कंपनी ने जयपुर जिले के बस्सी में जैतून पत्तियों की चाय का संयत्र स्थापित कर विश्व की पहली प्रसंस्कृत चाय का उत्पादन शुरू किया।