{"_id":"58cfc7b64f1c1b425c1a12a8","slug":"iran-sent-a-gift-of-khwaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स से पहले ईरान से आया ख्वाजा के लिए तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स से पहले ईरान से आया ख्वाजा के लिए तोहफा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
दरगाह के बुलंद दरवाजे पर बाईं ओर लगा ‘तुगरा’
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के दरबार में ईरान सरकार की ओर से तोहफा भेजा गया है। दूसरी भाषा में इस तोहफे को ‘तुगरा’ कहा जाता है। ख्वाजा साहब का 805 वां उर्स 24 मार्च को झण्डे की रस्म के साथ शुरू होगा।
इस मौके पर देश—विदेश से यहां लाखों जायरीन दरगाह में नजराना भी पेश करते हैं। इसी कड़ी में ईरान सरकार ने भी ख्वाजा के दरबार में एक नायाब तोहफा ‘तुगरा’ पेश किया है। इस तोहफे को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर लगाया गया है। अब इसका उद्घाटन 26 मार्च को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। माना जा रहा है कि ईरान सरकार की ओर से पेश किए गए इस नायाब तोहफे से भारत और ईरान के रिश्ते और बेहतर होंगे।
तुगरा में खास बात यह है कि इसमें ख्वाजा गरीब नवाज की शान में अशआर लिखे गए हैं, जो दरगाह आने वाले जायरीन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।