{"_id":"5980a9284f1c1be03b8b4598","slug":"ips-welcomed-as-a-hero-when-he-reached-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायक की तरह हुआ इस IPS का वेलकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायक की तरह हुआ इस IPS का वेलकम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
ips dinesh m.n.
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आईपीएस अधिकारी का नायक की तरह स्वागत हुआ। जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिसकर्मियों ने बधाइयां दी और लोगों ने फूल—मालाओं से लाद दिया।
यह आईपीएस है, राजस्थान के एसओजी के आईजी दिनेश एम.एन। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में मुम्बई की अदालत से बरी होने के बाद आज शाम दिनेश एम.एन.जयपुर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। रात करीब नौ बजे वे मुंबई से जयपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए पुलिस के कई अधिकारी, कर्मचारी और उनके शुभचिंतक मौजूद थे।
यहां पहुंचने पर उनका माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारे भी लगाए गए। समर्थकों ने उन्हे देश का हीरो बताते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके घर पर भी बड़ी संख्या में समर्थक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें अदालत पर विश्वास था। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदार पदों पर बैठें हुए है और ऐसे में किसी के डर से काम करना नहीं देना छोड़ देना चाहिए। जो डरता है उसे जिम्मेदारी का पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोहराबुद्दीन मामले में उन्होंने वहीं किया जो सही था।