{"_id":"5932ac574f1c1bcb63bdc05d","slug":"insult-of-statue-of-dr-ambedkar-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, पहनाई जूतों की माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, पहनाई जूतों की माला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। यहां असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को जूतों की माला पहना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, भीम सेना के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के लोग पार्क पहुंचे और विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भीम सेना के पदाधिकारी अंबेडकर पार्क पहुंचे तथा विरोध दर्ज करवाया। वहीं, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल भी अंबेडकर पार्क पहुंची तथा घटना की निंदा की। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के लोग भी पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला बढ़ता देख पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र दवे भी अंबेडकर पार्क पहुंचे तथा पार्क में उपस्थित लोगों से समझाइश की। पार्क में उपस्थित मेघवाल समाज के लोगों ने पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात पुलिस अधिकारियों को कही। साथ ही, चेतावनी भी दी है कि यदि पांच दिन में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद लोगों ने मामले को शांत किया।