फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Insult of statue of Dr.Ambedkar in jaisalmer

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, पहनाई जूतों की माला

Sat, 03 Jun 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Insult of statue of Dr.Ambedkar in jaisalmer
Demo Pic
जैसलमेर के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। यहां असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को जूतों की माला पहना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, भीम सेना के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के लोग पार्क पहुंचे और विरोध जताया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भीम सेना के पदाधिकारी अंबेडकर पार्क पहुंचे तथा विरोध दर्ज करवाया। वहीं, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल भी अंबेडकर पार्क पहुंची तथा घटना की निंदा की। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के लोग भी पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र दवे भी अंबेडकर पार्क पहुंचे तथा पार्क में उपस्थित लोगों से समझाइश की। पार्क में उपस्थित मेघवाल समाज के लोगों ने पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात पुलिस अधिकारियों को कही। साथ ही, चेतावनी भी दी है कि यदि पांच दिन में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद लोगों ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed