{"_id":"5979e1df4f1c1bdb558b4953","slug":"instructions-for-improving-the-functioning-of-the-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायतों का जल्द हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायतों का जल्द हो समाधान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
प्रदेश के सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संपर्क पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार आज सहकार भवन में राज संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर शिकायतों का वर्गीकरण सरल होना चाहिए। उन्होंने सभी संस्थाओं के संबंध में एलजी एवं एल-1 से एल-4 तक के स्तरों की मैपिंग के लिए अधिकारियों के दायित्वों को निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि इस संबंध में तत्काल जानकारी सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर अपडेट की जाए। उन्होंने झालरापाटन में बनने वाले कोल्ड स्टोरेज के संबंध में शीघ्र प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता विभाग एवं संस्थाओं के अधिकारियों को कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं नियमानुकूल बनाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो।