फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Innocent death due to treatment of jholachap doctor

झोलाछाप डाॅक्टर के इलाज ने ली मासूम की जान

Sat, 09 Sep 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to treatment of jholachap doctor
अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में मासूम की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आ आ गई है। इसमें सामने आया है कि 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत पोषाहार से नहीं हुई। मासूम की तबीयत बिगड़ने पर उसे बंगाली चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया था और इसी कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


जहाजपुर उपखण्ड के शिवपुरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय लोकेश बैरवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बताया गया कि लोकेश ने स्कूल में मिलने वाले पोषाहार में चावल खाए थे इसके चलते उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे। पोषाहार के चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच की गई। कलक्टर अग्रवाल ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि पोषाहार के चावल में कोई भी गड़बड़ नहीं थी।
विज्ञापन


किसी भी अन्य छात्र की इससे तबीयबियत त नहीं बिगड़ी। लोकेश की तबीयत बिगड़ गई थी जिस पर परिजन उसे स्थानीय झोलाछाप डाॅक्टर के पास लेकर गए थे, जहां उसे इलाज दिया गया। इससे लोकेश की तबीयत और बिगड़ गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई जा रही है। वहीं झोलाछाप डाॅक्टर का भी पता लगाया जा रहा है। मृतक छात्र का पंडेर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed