फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   information of bomb in a school of jaipur found fake

सुतली बम फेंक किया बम ब्लास्ट का ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की 5 घंटे की मशक्कत

Tue, 24 Oct 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
information of bomb  in a school of jaipur found fake
पुलिस स्कूल में
अफवाह अक्सर सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी का सबब बनती है। ऐसा ही कुछ आज एक बड़े स्कूल में हुआ।
विज्ञापन


जयपुर के एक नामी स्कूल में बम की सूचना के बाद स्कूल के बच्चों के साथ प्रशासन और आम आदमी में दश्हत का माहौल था। लेकिन स्कूल में पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बम की सूचना कोरी अफवाह साबित हुई।

गौरतलब है कि जयपुर के वैशाली नगर में स्थित जय श्री पेरीवाल स्कूल (स्टेप बाय स्टेप) की मेल आईडी पर सुबह सात बजे स्कूल में बम की सूचना आई थी। मेल में लिखा था कि आज दोपहर 12 बजे तक स्कूल में तीन बम ब्लास्ट होंगे। जिसमें कई बच्चों की मौत होगी।
विज्ञापन

अब सुतली बम फेंकने वालों की तलाश

information of bomb  in a school of jaipur found fake
स्टेडियम में बैठे बच्चे

ई-मेल के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर एक स्टेडियम में ले जाया गया। वहीं सूचना के बाद स्कूल में एटीएस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस, दमकल की गाड़ियां और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

कई घंटे चली जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम की सूचना अफवाह थी। हालांकि पुलिस की साइबर सैल इस दौरान लगातार ई-मेल की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात कुछ लड़के एक कार में आए थे और स्कूल में कई सुतली बम फेंककर गए थे। माना जा रहा है कि यह उन्हीं शरारती तत्वों का काम है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed