सुतली बम फेंक किया बम ब्लास्ट का ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की 5 घंटे की मशक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के एक नामी स्कूल में बम की सूचना के बाद स्कूल के बच्चों के साथ प्रशासन और आम आदमी में दश्हत का माहौल था। लेकिन स्कूल में पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बम की सूचना कोरी अफवाह साबित हुई।
गौरतलब है कि जयपुर के वैशाली नगर में स्थित जय श्री पेरीवाल स्कूल (स्टेप बाय स्टेप) की मेल आईडी पर सुबह सात बजे स्कूल में बम की सूचना आई थी। मेल में लिखा था कि आज दोपहर 12 बजे तक स्कूल में तीन बम ब्लास्ट होंगे। जिसमें कई बच्चों की मौत होगी।
अब सुतली बम फेंकने वालों की तलाश
ई-मेल के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर एक स्टेडियम में ले जाया गया। वहीं सूचना के बाद स्कूल में एटीएस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस, दमकल की गाड़ियां और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।
कई घंटे चली जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम की सूचना अफवाह थी। हालांकि पुलिस की साइबर सैल इस दौरान लगातार ई-मेल की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात कुछ लड़के एक कार में आए थे और स्कूल में कई सुतली बम फेंककर गए थे। माना जा रहा है कि यह उन्हीं शरारती तत्वों का काम है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।