{"_id":"59325d134f1c1bcb63bdbcc1","slug":"indresh-kumar-from-rss-again-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज बच्चों और बलात्कार का कारण है वेलेंटाइन डे - इन्द्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज बच्चों और बलात्कार का कारण है वेलेंटाइन डे - इन्द्रेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
इन्द्रेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में आरएसएस स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन इन्द्रेश कुमार ने कहा कि आज नाजायज बच्चों और रेप के बढ़ने का कारण वेलेंटाइन डे है। इससे पूर्व इन्द्रेश कुमार जयपुर में ही गाय और गौमांस को लेकर दिए बयान के कारण भी सुर्खियों में रहें थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन्द्रेश कुमार अपने बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में है। कुमार ने शुक्रवार शाम को कहा कि भारत में प्रेम में पवित्रता है, लेकिन वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों से इसका व्यवसायीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जबसे वेलेंटाइन डे की शुरुआत हुई तब से पूरी दुनिया को हिंसा, रेप जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरएसएस से जुड़े इन्द्रेश कुमार यह भी कह चुके है जो लोग गौमांस खाते है वह शैतान पार्टी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
राजस्थान और इन्द्रेश कुमार का आपस में विवादों का नाता है। इससे पूर्व अजमेर बम ब्लास्ट में भी उनका नाम उछल चुका है। हालांकि जांच एजेंसी एनआईए ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट दी थी। लेकिन जानकारी के अनुसार मामला अभी भी विचाराधीन है।
विज्ञापन