{"_id":"5a5f4b8f4f1c1b87268b4e97","slug":"indian-railways-passenger-got-new-train-from-jaipur-to-kolkata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया एक और ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया एक और ट्रेन का तोहफा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से एक और ट्रेन का तोहफा दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार-जयपुर-शालीमार (13 ट्रिप) साप्ताहिक किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 08061, शालीमार-जयपुर किराया स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल से 25 जून तक (13 ट्रिप) हर सोमवार को शालीमार से रात 8:20 बजे रवाना होकर बुधवार सवेरे 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08062, जयपुर-शालीमार किराया स्पेशल रेलसेवा 4 अप्रैल से 27 जून तक (13 ट्रिप) हर बुधवार को जयपुर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर गुरूवार रात 11:20 पर शालीमार पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
डेमो इमेज
इस स्पेशल रेलसेवा में 4 सैकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। बताया गया है कि दोनों गाड़ियां क्रमश: दुर्गापुरा,वनस्थली, निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रूठियाई, गुना, मलखेडी, सागोर, दमोह, कटनी मुरवाडा, शहडोल, अनुपपुर, पैडरा रोड, बिलासपुर, छम्पा, रायगढ़, झारसुगुढ़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सन्तरागांछी स्टेशनों पर ठहराव होगा।