{"_id":"59b248694f1c1bf77f8b4fd7","slug":"indian-cricketer-s-death-in-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के स्वीमिंग पूल में इंडियन क्रिकेटर की मौत, मैच जीता जिंदगी हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका के स्वीमिंग पूल में इंडियन क्रिकेटर की मौत, मैच जीता जिंदगी हारा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर नरेंद्र मान गोले में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में एक होनहार आलराउंडर मैच जीतने के बाद जिंदगी को हार गया। कोलंबो के एक होटल में डूबने से उसकी मौत हो गई। क्रिकेटर की मौत के बाद क्रिकेट जगत से लेकर उसके गांव तक मायूसी का माहौल हो गया है।
दरअसल श्रीलंका में घटित हुए एक हादसे में राजस्थानी मूल के क्रिकेटर नरेंद्र मान सिंह सोढ़ा की मौत हो गई है। जैसलमेर के रहने वाले नरेंद्र का चयन क्लब लेवल क्रिकेट के श्रीलंका टूर के लिए इंडिया एफसी इलेवन में बतौर ऑलराउंडर सलेक्ट किया गया था।
जैसलमेर स्थित म्याजलार ग्राम पंचायत के पैतृक गांव रतन महाराज का तला में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी का शव शुक्रवार को मुंबई पहुंचेगा, जहां से सड़क मार्ग से होते हुए जैसलमेर लाया जाएगा। जैसलमेर के इतिहास में सोढ़ान क्षेत्र का यह पहला होनहार क्रिकेट खिलाड़ी थी जो अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए श्रीलंका गया था।

पूल में गया तो सही लेकिन बाहर नहीं निकल पाया
क्रिकेटर नरेंद्र मान
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार शाम उस वक्त हुआ जब यह 14 वर्षीय क्रिकेटर नरेंन्द्र सिंह श्रीलंका में एक होटल में तीन अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ स्विमिंग पूल में गया था। वो पूल में गया तो सही लेकिन बाहर नहीं निकाल पाया। दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नरेन्द्र सिंह सोढ़ा पिछले 2-3 साल से क्रिकेट खेल रहा था व काफी होनहार खिलाड़ी था।
उसका जन्म जैसलमेर में हुआ था तथा पढ़ाई आदि गुजरात में हुई थी। शव शनिवार सुबह जैसलमेर के पैतृक गांव पहुंचेगा। मृतक के पिता सूरत में कपड़े का व्यापार करते हैं तथा मृतक के दादा दादी जैसलमेर में ही रहते हैं। इस घटना के बाद पूरे जैसलमेर के सोढ़ान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।