{"_id":"5a87efca4f1c1bb2208b98da","slug":"indian-army-recruitment-result-will-be-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन घोषित किया जाएगा सेना भर्ती का परिणाम, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन घोषित किया जाएगा सेना भर्ती का परिणाम, जानिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के युवाओं के लिए आयोजित की गई सेना भर्ती रैली का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। जिन्होंने भर्ती रैली की लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट पर 19 फरवरी को देख पाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2018 को राजस्थान के जयपुर, अलवर और कोटा में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। ये भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग असिस्टेंट और सैनिक ट्रैड्समैन के पदों के लिए हुई थी, जिसके लिए बाकायदा लिखित परीक्षा कराई गई। इन सभी पदों पर हुई लिखित परीक्षा का परिणाम 19 फरवरी 2018 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी संबंधित भर्ती कार्यालय, जयपुर और आईवीआरएस जयपुर में इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही, भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भी 19 फरवरी को रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित जानकारी दूरभाष संख्या 0141-2776128 पर भी संपर्क करके ली जा सकती है।
विज्ञापन