फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   indian army disposed unexploded bomb in a civil area near bharatpur

बम देखकर बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे लोग, सेना ने खाली कराया इलाका

Thu, 15 Feb 2018 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
indian army disposed unexploded bomb in a civil area near bharatpur
बम निष्क्रिय करने के बाद बम निरोधी दस्ता
कई सालों से जमीन में दबे जिंदा बम मिट्टी से बाहर निकले देख लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जैसे ही सेना को इसकी जानकारी मिली तो जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बमों को निष्क्रिय किया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भरतपुर जिले के नगला गोपाल गांव में जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई। घबराए लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कुछ सतर्क ग्रामीणों ने तुरंत ही सैन्यकर्मियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही भरतपुर के आयुध डीपो से एक बम निरोधक दस्ता मौके के लिए रवाना किया गया। यहां पहुंचे दस्ते ने एहतियातन इलाके को खाली करा दिया और बमों को एक-एक कर निष्क्रिय किया गया। जानकारी मिली है कि ये बम काफी पुराने थे जो कई साल पहले मिट्टी में दबे रह गए। हालांकि, ये किसी के छेड़ने पर अभी भी फटने की क्षमता रखते थे। गनीमत रही कि समय रहते सेना के पास सूचना पहुंच गई, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पास ही में स्थित है आयुध डीपो

indian army disposed unexploded bomb in a civil area near bharatpur
डेमो इमेज
बताया जा रहा है कि जहां ये बम मिले हैं वहां से कुछ ही दूरी पर सेना का आयुध डीपो भी स्थित है। इस आयुध डीपो में बम, गोले एव अन्य सैन्य हथियार काफी संख्या में रखे हुए होते हैं। ऐसे में यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। गौरतलब है कि राजस्थान में कई सैन्य क्षेत्रों के आसपास इसी तरह पुराने बम मिलने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed