{"_id":"5a8fa0244f1c1bbe218b4a28","slug":"indian-ace-shooter-feel-disappointed-from-ranthambore-park-arrangement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत की प्रमुख निशानेबाज को नहीं आया रणथंभौर रास, जानें क्यों..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की प्रमुख निशानेबाज को नहीं आया रणथंभौर रास, जानें क्यों..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणथम्भौर नेशनल पार्क में इन दिनों खुशी का माहौल है। जिसका प्रमुख कारण पार्क है यहां के बढ़ते बाघ के कुनबे में दो नन्हें शावक और शामिल हो गए है। लेकिन पार्क में असुविधाओं का आलम होने के कारण वन्यजीव प्रमियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ भारत को कई शूटिंग कॉम्पिटिशन में मैडल जिता चुकी हिना सिद्धू के साथ। दरअसल हिना कुछ दिन पूर्व अपने पति और शूटर रौनक पंडित के साथ रणथम्भौर घूमने आयी थी। लेकिन यहां फैली अव्यवस्थाओं के आलम से हिना को काफी दुख हुआ।
विज्ञापन
पार्क में अव्यवस्थाओं का आलम
हिना सिद्धू
उन्होंने ट्विटर पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि रणथम्भौर पार्क में गाइड और आने वाले पर्यटका व्यवहार बहुत ही खराब है। शूटर का कहना है कि पार्क में जहां पर्यटक जोर—जोर से चिल्लाते हुए नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ी से उतर जाते है। वहीं पर्यटक टाइगर के भी काफी नजदीक जाते हुए दिखते है। इतना ही नहीं हिना इस बात से भी आहत है कि रणथम्भौर पार्क घूमाने वाले गाइड आपस में लड़ते है जिससे पर्यटकों पर बुरा असर होता है। गौरतलब है पार्क में अव्यवस्थाओं की शिकायत पहले भी होती रही है। लेकिन इसको लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए है।