फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In the private sector, ensure the share of Dalits

प्राइवेट सेक्टर में भी हो दलितों की हिस्सेदारी सुनिश्चित

Sat, 09 Sep 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
In the private sector, ensure the share of Dalits
रामशंकर कठेरिया - फोटो : amar ujala
हर क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। निजीकरण में भी एससी एसटी की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह कहना है राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का। कठेरिया ने आज अजमेर में रेलवे के एसटी एसटी रेलवे एम्पलाॅयज एसोसिएशन कार्यालय में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


रामगंज स्थित रेलवे एससी एसटी एम्पलाॅयज एसोसिएशन के कार्यालय अम्बेड़कर भवन में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया रहे। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की गई। इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान कठेरिया ने एससी एसटी के कर्मचारियों की परेशानियां जानी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कठेरिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित वर्ग को आरक्षण दिलवाया जिससे कि आज दलित वर्ग अच्छी स्थिति में है लेकिन कई जगह अब भी दलितों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। आज भी इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में निजीकरण किया जा रहा है। ऐसे में टेण्डर प्रक्रिया से लेकर कार्मिकों की नियुक्ति तक में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, क्योंकि निजीकरण के कारण दलितों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। समारोह में डीआरएम पुनित चावला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed