{"_id":"590162074f1c1be959c0c1e8","slug":"in-pehlu-khan-case-social-organization-announce-country-wide-protest-from-3-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलू खान मौत मामला: बेटों से नहीं मिली वसुंधरा राजे, देशभर में होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलू खान मौत मामला: बेटों से नहीं मिली वसुंधरा राजे, देशभर में होगा आंदोलन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के बहरोड़ में कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत का शोर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। सामाजिक संगठनों का आरोप है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को पहलू खान के बेटों से नहीं मिली। जबकि उसके बेटे पूरा दिन राजस्थान विधानसभा के बाहर खड़े रहे। सामाजिक संगठनों ने अब देशभर में आंदोलन चलाने की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन
पहलू खान की मौत के विरोध में समाजिक संगठनों ने राजस्थान विधानसभा के बाहर बुधवार को धरना दिया था। धरने में पहलू खान के तीनों बेटे सम्मलित हुए। संगठनों का आरोप है कि पूरा दिन धरना चला और इस दौरान राजे से मिलने का भी प्रयास किया गया, लेकिन राजे ने समय नहीं दिया। धरने को बुधवार को तो समाप्त कर दिया गया, लेकिन सामाजिक संगठनों ने कहा है पहलू खान को न्याय दिलाने के लिए तीन मई से देश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है तीन अप्रेल को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में पहलू खान ने दम तोड़ दिया था। कथित गौ—तस्कारों के साथ एक अप्रेल को बहरोड़ में मारपीट में हुई थी जिसमें पहलू खान भी सम्मलित था। घटना के करीब 25 दिन बाद भी मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नेताओं की बयानबाजी के कारण यह मामला अभी तक मीडिया में बना हुआ है। वहीं बुधवार को बहरोड़ में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बहरोड़ कस्बा भी बंद रहा।