फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in kupwara attack one more man from rajasthan get martyr

कुपवाड़ा आतंकी हमले में राजस्थान का सपूत शहीद

Fri, 28 Apr 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
in kupwara attack one more man from rajasthan get martyr
फाइल फोटो।

कुपवाड़ा के पंजगाम में गुरुवार सुबह सेना के आर्टिलरी कैंप पर हुए हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें से एक शहीद राजस्थान का सपूत है। दौसा के खेड़ला के रहने वाले सूबेदार भूपसिंह के शहीद होने की खबर से पूरा गांव गमजदा है, लेकिन सबके सिर गर्व से ऊंचे हैं।

विज्ञापन


कश्मीर में सुरक्षबलों को दोतरफा मोर्चे पर लड़ना पड़ रहा है। एक ओर स्थानीय लोगों की पत्थरबाजी है, तो दूसरी तरफ आतंकवादी हमले। दौसा के खेड़ला के रहने वाले सूबेदार भूपसिंह सेना की ईएमई यूनिट में तैनात थे। शहीद के गांव से मिली जानकारी के अनुसार भूपसिंह हाल ही में छुट्टियां बिताकर लौटे थे। शहीद सूबेदार भूपसिंह का पुत्र भी बिजेन्द्र सिंह भी आर्मी में ही सैनिक है। वर्तमान में बिजेन्द्र सिंह भी जम्मू—कश्मीर में ही तैनात है।
विज्ञापन


भूपसिंह के शहीद होने की खबर आते ही पूरे गांव का माहौल बदल गया। अधिकतर घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया। वहीं शहीद के घर पर सुबह से ही भीड़भाड़ लगी हुई है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही सुकमा में हुए माओेवादी हमले में राजस्थान के दो और लाल शहीद हुए थे। ये दोनों जवान सीआरपीएफ के थे और राजस्थान के सीकर और श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed