{"_id":"58db3a024f1c1b442363f6e4","slug":"in-jhalawar-district-administration-start-a-scheme-for-stray-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"15000 जमा कराओ और बन जाओ गौ—पालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15000 जमा कराओ और बन जाओ गौ—पालक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
गायें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौवंश के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए देशभर में राजस्थान एक ऐसा राज्य जहां एक अलग से मंत्री है। हालांकि हिंगोनिया गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश की मृत्यू भी एक सच्चाई है। लेकिन अब प्रदेश के झालावाड़ जिले में स्थानीय प्रशासन ने एक अनूठी पहल प्रारंभ की है। प्रशासन के अनुसार जिलेभर में संचालित होने वाली 28 गौशालाओं में रहने वाले गौवंश को आप वर्ष भर के लिए गोद ले सकते हैं। प्रशासन की इस पहल का असर अब दिखने भी लगा है।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों में 11 लोग एक—एक गौवंश को गोद ले चुके है। प्रशासन के अनुसार इसके लिए 15000 की राशि निर्धारित की गई है। यह राशि आपके गोद लिए गौवंश की देखभाल में खर्च की जाएगी। इससे प्रशासन पर गौशलााओं की देखभाल का खर्च कम होगा। झालावाड़ के जिला कलक्टर के अनुसार इस पहल से इंसान और पशु के मध्य प्यार भी बढ़ेगा। साथ ही गोद लेने वाले व्यक्ति गौशाला में स्वयं जाकर अपने गौवंश की देखभाल हो रही है या नहींं इसे भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
जो राशि निर्धारित की गई है उसे प्रतिदिन गौवंश पर होने वाले खर्च के अनुसार रखा गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में पंजीकृत गौशालाओं की संख्या 2185 है। जिसमें रहने वाले गौवंश की संख्या करीब 6.65 लाख है।
विज्ञापन