{"_id":"5eddf6a10a9cd80c6f7b2639","slug":"in-jaipur-a-person-killed-his-wife-and-a-younger-son-causing-mutual-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शख्स ने अपनी पत्नी और युवा बेटे की हत्या, आपसी मनमुटाव बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शख्स ने अपनी पत्नी और युवा बेटे की हत्या, आपसी मनमुटाव बताया कारण
Mon, 08 Jun 2020 01:58 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:58 PM IST
सार
- आपसी मनमुटाव के कारण पत्नी और बेटे की हत्या की
- आरोपी शख्स ने पुलिस थाने में खुद को किया समर्पण
- शवों का किया पोस्टमार्टम, मामले की जांच जरूरी
विज्ञापन
पत्नी और बेटे की हत्या की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक शख्स ने आपसी मनमुटाव के चलते अपनी पत्नी और युवा बेटे की हत्या कर दी। हालांकि इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी शख्स ने खुद का बाद में पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। ये घटना रविवार देर रात की है और श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र के अरायण गांव में हुई है।
विज्ञापन
इलाके की पुलिस के अनुसार सतनाम सिंह जिसकी उम्र 50 साल थी, उसने अपनी पत्नी वीरपालकौर और बेटे बलविंदर सिंह जिसकी आयु 18 साल थी, उसके सिर पर लोहे की रोड नुमा चीज से प्रहार किया। इससे पत्नी और बेटे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
इस घटना के दौरान सतनाम सिंह के दूसरे बेटे के जाग जाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग गया और सोमवार सुबह खुद ही थाने आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दो बेटे हैं और पत्नी और छोटे बेटे से उसका मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने सोमवार यानि आज शवों को पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन