फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in dholpur by election bjp doing everything to win the election

क्या वाकई वसुंधरा राजे एक पूर्व डकैत की सहायता ले रहीं है...

Wed, 29 Mar 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
in dholpur by election bjp doing everything to win the election
वसुंधरा राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी धौलपुर उपचुनाव को जीतने के लिए जी—जान लगाए हुए है। वहीं कांग्रेस की ओर से दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत दी गई है कि भाजपा ने उपचुनाव में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की मदद लेने के लिए उसकी जमानत कराई है।

विज्ञापन


कांग्रेस की इस शिकायत के बाद प्रदेश में चर्चा है कि क्या वाकई मुख्यमंत्री उस पूर्व डकैत की मदद ले रही है, जो कि कभी उनके महल को उड़ाने की धमकी दे चुका है। गौरतलब है कि पूर्व डकैत जगन गुर्जर ने अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारा है। वहीं भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह है। जबकि कांग्रेस ने दिग्ग्ज नेता बनवारी लाल शर्मा पर दांव लगाया है।  कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को शिकायत में कहा है कि जगन लोगों को वोट के लिए डरा धमका रहा है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जगन की पत्नी ममता को भाजपा छिपे तौर पर समर्थन कर रही है।
विज्ञापन


सरकार ने लगाई ताकत
इससे पूर्व कांग्रेस राजे सरकार पर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के उपयोग का भी आरोप लगा चुकी है। यह उपचुनाव वसुंधरा राजे के लिए प्रतिष्ठ का सवाल बन चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री स्वयं प्रचार की मॉनिटरिंग कर रही है। साथ ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट भी पांच दिनों से धौलपुर में ही डटे है। हालांकि प्रत्याशीयों की जी—तोड़ मेहनत के बाद भी मतदाता का रुख किस ओर है यह जान पाना अभी मुश्किल लग रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्वयं एक अप्रेल से धौलपुर में चुनाव प्रचार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed