फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in bhanwari case ats arrest the main accuse indra bishnoi

भंवरी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता इंद्रा विश्ननोई छह साल बाद गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

Sat, 03 Jun 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
in bhanwari case ats arrest the main accuse indra bishnoi
इंद्रा विश्नोई
देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले छह वर्ष पुराने एएनएम भंवरी देवी हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मानी जाने वाली इंद्रा विश्ननोई को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह वर्ष 
विज्ञापन

से फरार चल रही विश्नोई को एटीएस ने मध्य प्रदेश के देवास मे नर्मदा नदी के तट से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है इस चर्चित हत्याकांड में प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा, पूर्व विधायक मलखान सिंह सहित कई नेताओं के नाम जुड़े हैं। इंद्रा विश्नोई पर सीबीआई ने पांच लाख का ईनाम घोषित किया हुआ है। शनिवार को एटीएस की टीम ने इंद्रा विश्नोई को सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई की टीम इंद्रा विश्नोई लेकर जोधपुर पहुंची।
विज्ञापन



राजस्थान के साथ कई केन्द्रीय कांग्रेसी नेताओं के भी भंवरी देवी के साथ सबंध होने की बात सामने आयी है। सेक्स ब्लेकमेलिंग से जुड़े इस हत्याकांड की जांच हालांकि सीबाआई कर रही है लेकिन इंद्रा विश्नोई की गिरफ्तारी राजस्थान एटीएस ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है इंद्रा विश्नोई

साजिशकर्ता इंद्रा विश्नोई पूर्व विधायक मलखान सिंह की बहन है। माना जाता है कि एएनएम भंवरी देवी को इंद्रा ने ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा से मिलवाया है। साथ ही इंद्रा के कहने पर ही भंवरी देवी ने महेरणा की सेक्स सीडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था।


बाद में भंवरी देवी ने इंद्रा विश्नोई की बातें मानने से इंकार कर दिया, तब इंद्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर भंवरी देवी की हत्या कर दी थी। इसके अतिरिक्त बताया जाता है कि भंवरी देवी के इंद्रा विश्नोई के भाई और पूर्व विधायक मलखांन सिंह से अवैध सबंध थे। भंवरी देवी की एक बेटी का पिता भी मलखान सिंह को बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed