{"_id":"59e750ba4f1c1bc1678b65ff","slug":"illegal-liquor-seized-in-jodhpur-truck-driver-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सप्लाई होनी थी 1400 पेटी, पहले ही पकड़ी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सप्लाई होनी थी 1400 पेटी, पहले ही पकड़ी गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
जब्त शराब का ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रक में भरकर ले जाई जा रही करीब 1400 पेटी अवैध शराब जब्त की है। ये शराब दिवाली पर सप्लाई होनी थी। जब्त अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए है।
मामला राजस्थान के जोधपुर से जुड़ा है। यहां आबकारी थाना वेस्ट को सूचना मिली कि एक 12 चक्का ट्रक ट्रेलर में अवैध रूप से शराब भरकर जोधपुर के रास्ते से ले जाई जा रही है। इस पर आबकारी पीओ के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान तलाशी होते देख एक ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस पर टीम ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें करीब 1400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली।
आबकारी टीम ने ट्रेलर संहित अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शराब पंजाब हरियाणा से राजस्थान के रास्ते से गुजरात या गुजरात के सीमावर्ती राजस्थान के जिलों में दिवाली पर सप्लाई होनी थी।