{"_id":"592938164f1c1b260c53795b","slug":"illegal-liiquor-seized-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के टैंकर में ले जा रहा था लाखों की शराब, पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के टैंकर में ले जा रहा था लाखों की शराब, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात खेड़ापा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नाकाबंदी के दौरान दूध के टैंकर में भरकर ले जाई जा रही करीब 327 कर्टन अवैध शराब के साथ एक आरोपित श्रवण विश्नोई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खेड़ापा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी दूध के टैंकर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक दूध के टैंकर को रुकवाया तो आरोपित टैंकर चालक भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने टैंकर चालक को दबोचकर गाड़ी की तलाशी ली तो टैंकर में दूध की जगह शराब से भरे कर्टन बरामद हुए। इस पर टीम ने आरोपित चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अवैध शराब के कर्टन जब्त किए।
पकड़ी गई शराब जोधपुर और आसपास के इलाके में सप्लाई होनी थी। जब्त की गई अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई अवैध शराब हरियाणा निर्मित है। पुलिस पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।