{"_id":"591d7b144f1c1b5f07f22dd2","slug":"if-you-want-to-see-a-copy-of-the-board-examination-please-apply-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की कॉपी देखना चाहते हैं तो कल से करें आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की कॉपी देखना चाहते हैं तो कल से करें आवेदन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2017 की सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिकाओं की संवीक्षा और उत्तरपुस्तिकाओं की प्रति आॅनलाइन प्राप्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए शुक्रवार से निर्धारित शुल्क के साथ ई-मित्र के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अन्तिम तिथि 29 मई और विलम्ब शुल्क सहित 3 जून निर्धारित की गई है।
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका की संवीक्षा कराने एवं संवीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिका की स्कैन प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड की बेबसाइट पर संवीक्षा आवेदन-पत्र को डाउनलोड कर अपने पास ही स्थित ई-मित्र पर नियत तिथि तक निर्धारित शुल्क के साथ जमा कराना होगा। बोर्ड अन्तिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदनों को क्रमबद्ध कर उनका पंजीकरण कर एसएमएस द्वारा परीक्षार्थी के प्रार्थना-पत्र में अंकित मोबाइल पर पंजीकरण संख्या एवं आवेदित विषयों की सूचना देगा।
बोर्ड संवीक्षा की नियत प्रकिया पूर्ण करने के बाद रोजाना निस्तारित प्रकरणों का परिणाम एवं आवेदित विषय की उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर दिउ लिंक पर अपलोड कर आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा पासवर्ड भी उपलब्ध कराएगा। पासवर्ड के जरिये परीक्षार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका आॅनलाइन डाउनलोड कर देख सकता है और प्रिन्ट भी प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपनी आपत्तियां भी 10 दिन में ई-मित्र के जरिये आवेदन-पत्र भरकर एवं आपत्ति के संबंध में प्रमाण संलग्न कर निर्धारित शुल्क 100 रुपए के साथ दर्ज करवा सकेंगे।