{"_id":"59f098954f1c1bd0538b957b","slug":"i-trust-god-say-asaram-after-the-last-debate-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे भगवान पर भरोसा है, अंतिम बहस शुरू होने पर आसाराम बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे भगवान पर भरोसा है, अंतिम बहस शुरू होने पर आसाराम बोला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम मामले में आज अंतिम बहस शुरू हो गई है। अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में अभियोजन पक्ष को अंतिम बहस शुरू करनी थी, लेकिन बचाव पक्ष ने अंतिम बहस शुरू कर दी। ये सभी के लिए नई बात थी क्योंकि आमतौर पर अभियोजन ही अंतिम बहस शुरू करता है।
कोर्ट में आज आसाराम को जब पेश किया तो समर्थक नियंत्रित नहीं हुए। ऐसे हालात में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, आसाराम ने कहा कि मुझे भगवान पर भरोसा है और न्यायपालिका पर विश्वास। बचाव पक्ष की ओर से आसाराम के अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा ने अंतिम बहस शुरू कर दी। सबसे पहले एफआईआर दर्ज होने में हुई देरी के ग्राउंड पर बहस की गई कि देरी से एफआईआर दर्ज होने से मामले को मैनेज करने में सहायता मिलती है। अब आगे की बहस कल होगी।