फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   I do not know who will be the president after me, but in the Congress know - Amit Shah

मेरे बाद अध्यक्ष कौन होगा पता नहीं, लेकिन कांग्रेस में पता है - अमित शाह

Fri, 21 Jul 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
I do not know who will be the president after me, but in the Congress know - Amit Shah
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मेरे बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा यह कोई नहीं जानता, लेकिन कांग्रेस में अध्यक्ष कौन होगा, ये सभी जानते हैं। उन्होंने खुद के लिए कहा कि मैं एक बूथ अध्यक्ष से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हूं।
विज्ञापन


अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान में आए हुए हैं। उन्होंने अपने पहले दिन आज जयपुर में कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह बताया जा सकता है कि कांग्रेस की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उस पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल सत्ता के स्वार्थ से चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसे दल बचे हैं जो सिद्धांतों के आधार पर चलाए जाते हैं। उनमें से भाजपा एक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था, लोकतंत्र को सफल करते हुए देश को आगे ले जाना है, तो यह जरूरी है कि हम यह देखें कि हमारे राजनीतिक दल कैसे हैं।

भाजपा को प्रतिभा को ही आगे बढ़ाया जाता है, ये हैं उदाहरण - शाह

I do not know who will be the president after me, but in the Congress know - Amit Shah
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की विचारधारा भी बहुत मायने रखती है। देश में आज 1650 राजनीतिक दल हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि बहुत कम दलों में पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र जिंदा और मजबूत है।

उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है। यह सिर्फ भाजपा में सम्भव है। मैं भी बूथ का साधारण सा कार्यकर्ता था और पोस्टर चिपकाया करता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ प्रतिभा को आगे बढाया जाता है। जिस दल में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत नहीं है, वह देश को मजबूत नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed