{"_id":"59225dc64f1c1b2d2c535cfb","slug":"husband-wife-commit-suicide-in-jaipur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों को बिलखता छोड़ मौत को गले लगा लिया माता—पिता ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों को बिलखता छोड़ मौत को गले लगा लिया माता—पिता ने...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
जयपुर के बाईस गोदाम क्षेत्र में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया। यहां रहने वाले एक दंपति ने कीटनाशक पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां के नंदपुरी में रहने वाले संजीव गुप्ता व उनकी पत्नी कल्पना ने खराब आर्थिक हालात के चलते मौत को गले लगा लिया। दंपति के दो बच्चे है जो अपनपे मम्मी—पापा के अचानक चले जाने के कारण काफी सकते में है। घटना बीती शाम है जब दोनों ही अचानक उल्टीयां करने लगे। दोनों की बिगड़ती हालत की सूचना संजीव की मां को दी गई। फिर दोनों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन संजीव की पत्नी कल्पना ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि संजीव की मृत्यू ईलाज के दौरान हुई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन