{"_id":"595dc6de4f1c1bbe308b46f3","slug":"husband-beaten-wife-with-his-lover-in-pali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी का यह किया हाल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी का यह किया हाल..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं पर हिंसा रोकने के लिए तमाम कानून बने हुए है लेकिन भारतीय महिलाएं आए दिन इसका शिकार होती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के पाली का है। जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सरेराह एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी।
साथ ही पीड़िता के कपड़े भी दोनो आरोपियों ने फाड़ दिए। दरअसल पाली निवासी मोहम्मद शरीफ की शादी दस वर्ष पूर्व पीड़िता से आई थी। लेकिन शरीफ पर आरोप है कि वह पिछले तीन वर्ष अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है।

मूकदर्शक बने रहे राहगीर
फाइल फोटो।
आरोपी ने अभी तक अपनी पत्नी से तलाक भी नहीं लिया है। इसी सबंध में पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ भरण पोषण की मांग के लिए कोर्ट में दावा पेश करने पाली आई थी।
लेकिन पत्नी को देखते ही शरीफ ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई प्रारंभ कर दी। इस दौरान उसके दोनों मासूम बच्चे और पीड़िता की मां शरीफ से गुहार लगाते रहे। लेकिन दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ काफी देर मारपीट की।
इस दौरान एसपी कार्यालय से आई एक महिला कांस्टेबल ने पीड़िता को काफी बचाने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शरीफ व उसकी प्रेमिका को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।