फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hundreds of farmers, including former Assembly Speaker, were taken into custody by the police

पूर्व विधानसभाध्यक्ष समेत सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 09 Jul 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 09 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers, including former Assembly Speaker, were taken into custody by the police
किसानों को हिरासत में लिया - फोटो : Amar Ujala
गांव बंद आंदोलन के आहृवान के दौरान आज गांधी सर्किल पर धरना देने और उपवास पर बैठने को आमदा सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिन्हे हिरासत में लिया उनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह भी शामिल थी। 
विज्ञापन


किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलवाने तथा ऋण माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान महापंचायत ने आज गांव बंद का आह्वान किया था। इस दौरान गांव से सब्जी, दूध आदि की सप्लाई ठप करने की घोषणा की गई थी। बंद का मिला जुला असर रहा। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ जयपुर के गांधी सर्किल पर किसान पंचायत की ओर से उपवास और धरना कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए किसान नेता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विवेकानंद हॉस्टल में जुटे और गांधी सर्किल केे लिए जुलूस के रुप में रवाना हुए। इस दौरान इन्हें बीच में रोक लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इनके पास यहां धरना देने की पुलिस कमिश्नरेट से कोई मंजूरी नहीं थी। साथ ही इस क्षेत्र में धारा 144 भी लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने यहां धरना—प्रदर्शन पर आमदा किसान महापंचायत के रामपाल जाट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह आदि को हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed